- Hindi News
- शिक्षाकर्मी सामूहिक अवकाश लेकर 16 को निकालेंगे रैली
शिक्षाकर्मी सामूहिक अवकाश लेकर 16 को निकालेंगे रैली
कांकेर | शिक्षाकर्मियोंद्वारा 28 सूत्रीय मांगो को लेकर 16 दिसंबर को धरना प्रदर्शन करते विशाल जिला स्तरीय रैली का आयोजन किया जाएगा। जिले के समस्त शिक्षाकर्मी 1 दिवसीय सामूहिक अवकाश लेकर जिला मुख्यालय में विशाल रैली धरना मेंं सम्मिलित होंगे
9 दिसंबर को जिले भर के शिक्षाकर्मियों ने 1 दिवसीय धरना देकर रक्तदान रक्त परीक्षण कराया था। 16 दिसम्बर को आयोजित होने वाली रैली में शिक्षाकर्मियों द्वारा अपनी मांग नगरपालिका चुनाव में शतप्रतिशत मतदान हेतु मतदाताओं को जागरूक करने प्रचार प्रसार भी किया जाएगा। प्रमुख मांग है शिक्षाकर्मियों के क्रमोन्नति वेतन आदेश निरस्त किया गया है उसे पुन: लागू किया जाए। शिक्षाकर्मियों को पूर्ववत मकान भत्ता, चिकित्सा भत्ता, बस्तर भत्ता आदी समस्त शिक्षक समतुल्य भत्ता प्रदान की जाए। दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि उपरांत पुनरीक्षित वेतन प्रदान करने अनुकंपा नियुक्ति में टीईटी, बीएड, डीएड की अनिवार्यता समाप्त की जाए। अतिशेष शिक्षकों को जिले में ही समायोजित किया जाए। शिक्षकों की तरह खुली स्थानांतरण नीति लागू की जाए। व्यायाम शिक्षकों व्याख्याता पंचायत की पदोन्नति प्रदान करने शिक्षाकर्मियों को शिक्षक पद पर संविलयन किया जाए। रैली में कांकेर जिले के समस्त विकासखंडों के शिक्षाकर्मी बड़ी संख्या मेंं जिला मुख्यालय पहुंचकर राज्य शासन की दोहरी नीति के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।
संघ के जिलाध्यक्ष स्वदेश शुक्ला, प्रांतीय पदाधिकारी वजीद खान, हेमेन्द्र साहसी के अलावा डा कृष्णमूर्ति शर्मा, भूषण जैन, प्रदीप कुलदीप, प्रकाश सेन, सत्यनारायण नायक, धर्मराज कुरेटी, मनीष तिवारी, गोरखनाथ धु्रव, संतोष जायसवाल, भोलाप्रसाद ठाकुर, निरंकार श्रीवास्तव, कमलकांत टेकाम, गौतम सिन्हा, दशरथ उइके ने कहा जब तक उनकी मांगे पुरी नहीं होती संघर्ष जारी रहेगा।