पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गोविंद चुने गए पटेल समाज अध्यक्ष

गोविंद चुने गए पटेल समाज अध्यक्ष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांकेर | रविवारको पटेल समाज के सामाजिक भवन में पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। पटेल समाज का सामाजिक चुनाव दोपहर 2 बजे शुरू हुआ। चुनाव के बाद शपथ ग्रहण भी हुआ। चुनाव की प्रकिया 3 बजे तक चला। जिला पटेल समाज के अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी थे जिसमे गोविंद पटेल अध्यक्ष निर्वाचित हुए। गोविंद पटेल को सबसे ज्यादा 23 वोट मिले, बिशनलाल पटेल को 21 मत मिले वहीं रामकुमार को 9 मत मिले। समाज के 7 वोट निरस्त घोषित किए गए। अन्य पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। महासचिव तिलक पटेल, कोषाध्यक्ष जगन पटेल, संरक्षक प्रहलाद पटेल, कलीराम पटेल, माखनलाल पटेल बनाए गए। समाज के पदाधिकारियों का कार्यकाल 5 वर्ष का है। सामाजिक चुनाव में भाग लेने के लिए कांकेर, चारामा, लखनपुरी, करप, भररीटोला के साथ अन्य जगह से लोग पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान आशाराम पटेल, रामसेवक पटेल, बिहारी पटेल, प्रभुराम दास, रामदेव पटेल, सोमदत्त, काशी देव, देवसिंग, सुमन, राजेश उपस्थित थे।