मदद के लिए आए अटल आवासवासी
कांकेर | सड़कदुर्घटना में गंभीर रूप से घायल अपने एक महिला के इलाज के लिए अटल आवास कालोनीवासी संगठित होकर आकर सामने आए और घायल महिला के इलाज के लिए उसके पति को आर्थिक सहयोग किया। उदयनगर वार्ड के अटल आवास कालोनी निवासी मनोज यादव 39 वर्ष 8 दिसंबर को अपनी प|ी लक्ष्मी 37 वर्ष नन्हे बच्चे के साथ भंडारीपारा जा रहे थे।
रास्ते में साइकिल अनियंत्रित हो गई तथा पीछे बैठी लक्ष्मी यादव को गंभीर चोटें आई। जिला अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर मेकाहारा में रेफर कर दिया गया। मेकाहारा में भी इलाज नहीं हो पाने पर रायपुर के निजी देवकृपा हास्पिटल में भर्ती किया गया जहां पर आपरेशन किया गया।
अटल आवास कालोनी के वासी मदद के लिए सामने आए तथा गरीब मनोज यादव को उसकी प|ी के इलाज के लिए 8072 रुपए प्रदाय किया। अटल आवास के रामकुमार शर्मा, राकेश नायक, नौशाद अली, चंद्रमोहन, रोशन आरा, नारद यादव, सुनीता सलाम, नंदनी नरेटी, संध्या ने कहा कालोनीवासी हमेशा एक दूसरे के सुख दुख में शरीक होते हैं।
कांकेर. इलाज के लिए अटल आवास वासियों ने आपस में चंदा कर की मदद।