- Hindi News
- अंचल में झिर्रा भाजी फसल कटाई में जुटे हैं लोग
अंचल में झिर्रा भाजी फसल कटाई में जुटे हैं लोग
अंचलमें झिर्रा भाजी फसल कटाई का काम शुरू हो गया है। बड़ी संख्या में ग्रामीण सुबह 9 से शाम 4 बजे तक झिर्रा भाजी के फसल की कटाई में जुटे हुए है। झिर्रा भाजी की कटाई करने वालों में महिलाओं की संख्या ज्यादा है।
कटाई के बाद उसका डंठल फल को अलग कर बोरा में भरा जाता है। इस बार 300 एकड़ से ज्यादा में झिर्रा भाजी का उत्पादन किया गया है। झिर्रा भाजी के डंठल फल से कई प्रकार के खाने योज्य उपयोगी चीज बनाई जाती है। यह सेहत के लिए काफी उपयोगी है। झिर्रा भाजी खरीददारी नागपुर की एक कंपनी कर रही है। ग्राम बाबू साल्हेटोला में समूह के माध्यम से झिर्रा भाजी के फसल की कटाई करवा रहे दिनेश नागदौने, मंगल मंडावी, दौलत कोड़ोपी, गिरीश मेश्राम, आत्माराम नेताम ने कहा झिर्रा भाजी कटाई का काम कुछ गांवों में शुरू हो गया है। खेत में झिर्रा भाजी के फसल कटाई को लेकर काफी सारी महिलाओं को काम में लगाया गया है। फसल कटाई के बाद इसकी बिक्री की जाएगी।
कांकेर. झिर्रा भाजी फसल कटाई करती महिलाएं।