पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर के 3 वार्डों के कारण अटकी कांग्रेस की सूची

शहर के 3 वार्डों के कारण अटकी कांग्रेस की सूची

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपाके सूची जारी करने के 24 घंटे बाद भी कांग्रेस अपने पार्षद प्रत्याशियों की पूरी सूची जारी नहीं कर पाई है। रविवार को दिन भर कांकेर नगर पालिका के तीन वार्डों को लेकर माथापच्ची करती रही लेकिन फिर भी उम्मीदवारों के बीच सामंजस्य बैठाने में सफल नहीं हो पाई। जिसके चलते रविवार देर शाम तक कांकेर नगर पालिका के पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं कर पाई। वहीं अध्यक्ष पद के दावेदारों को टिकट नहीं मिलने से वे बगावत पर उतर आए हैं। एक दावेदार ने कांग्रेस की सदस्यता भी छोड़ दी। कांग्रेस नगरपालिका कांकेर के तीन वार्ड महादेव वार्ड, शीतलापारा और शिव नगर के प्रत्याशियों को लेकर परेशान है।

शीतला पारा में वर्तमान पार्षद मकबूल खान और पूर्व पार्षद डायमंड जिलानी दोनों दावेदारी कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार डायमंड जिलानी के लिए विधायक कांकेर का समर्थन है तो मकबूल खान वर्तमान में संगठन के चहेते बने हुए हैं। ऐसा ही हाल महादेव वार्ड का है यहां पूर्व पार्षद मतीन खान अपनी प|ी अनीस फरजाना के लिए टिकट की मांग कर रहे हैं तो कांग्रेस कार्यकर्ता ललित ठाकुर अपनी प|ी नर्मदा ठाकुर के लिए और स्वयं महिला कार्यकर्ता आशा निषाद पार्टी में अपनी निष्ठा दिखा अपने लिए टिकट की मांग कर रही है। नए बने शिवनगर वार्ड में पूर्व पार्षद नरेश बिछिया के अलावा संजू अहिरवार अपनी दावेदारी कर रहे हैं। इन तीनों वार्डों में उम्मीदवारों के बीच सामंजस्य नहीं बैठा पाने के कारण कांग्रेस कांकेर नगर पालिका की सूची जारी नहीं कर पाई है।

पैसेमें बिक रही कांग्रेस : सुशील

कांग्रेससे अपनी उम्मीदवारी की ताल ठोक रहे सुशील शर्मा ने टिकट नहीं मिलने पर बगावत करते निर्दलीय मैदान में उतरने की बात कही। साथ ही कहा वे सोमवार को अपना नामांकन भी दाखिल करेंगे और किसी के मनाने पर भी नहीं मानेंगे। प्रेस कांफ्रेंस में सुशील शर्मा ने मीडिया के माध्यम से कांग्रेस से यही सवाल किया की कांग्रेस यह बता दे की वे क्यों काबिल नहीं हैंω और टिकट पाने वाला प्रत्याशी जितेंद्र ठाकुर कैसे काबिल हैω इसके साथ ही सुशील शर्मा ने जमकर कांग्रेस पार्टी की बखिया भी उधेड़ी और पार्टी द्वारा बार बार उपेक्षित किए जाने कारण पार्टी छोड़ दी। कांग्रेस पर पैसे में बिकने का आरोप लगाते कहा जो बगावत कर पार्टी के खिलाफ काम कर पार्टी के प्रत्याशी को हराता है आज उसे ही पैसे के द