राजपूत महिला मंडल ने किए विविध आयोजन
राजपूतक्षत्रिय महासभा छग रहटादाह महिला मंडल द्वारा निबंध, चित्रकला, रंगोली तथा कविता लेखन का आयोजन किया। इसमें समाज के बालक बालिकाओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। मुख्य अतिथि शालिनी राजपूत थी तथा अध्यक्षता महिला मंडल अध्यक्ष पार्वती ठाकुर ने की। विशिष्ट अतिथि साहित्य परिषद उपाध्यक्ष आशा ठाकुर, भूतपूर्व अध्यक्ष चंपा देवी राजपूत और चमेली देवी थी। महिलाओं ने रामायण पाठ का आयोजन भी किया गया। निबंध लेखन मेंं प्रथम कशिश राजपूत, द्वितीय पूर्णिमा ठाकुर रही।
चित्रकला में प्रथम अभिषेक दीक्षित, द्वितीय आशीष गौतम रहे। कविता लेखन में प्रथम कशिश राजपूत, द्वितीय अभिषेक दीक्षित, रंगोली में प्रथम पूर्णिमा ठाकुर, द्वितीय कशिश राजपूत रही। चित्रकला में सांत्वना पुरस्कार आदित्य गौतम को प्रदान किया गया। पुरस्कार राहुल सेल्स के संचालक रूपेंद्र बैस ने प्रदान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में हेमन्त सिंह राजपूत, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, जीएस गौतम, प्रभात सिंह ठाकुर, लक्ष्मीकांत ठाकुर, रविकांत ठाकुर, योगेश्वर ठाकुर, रूपेश्वर ठाकुर, राजेंद्र गौर के अलावा सुशीला ठाकुर, आशा ठाकुर, हेमलता ठाकुर, गायत्री दीक्षित, कामना ठाकुर, मेघा ठाकुर, तारणी ठाकुर, श्यामादेवी ठाकुर, विद्या ठाकुर, रामेश्वरी, गौतम, पुष्पा ठाकुर, रजनी राजपूत, सती ठाकुर, हेमलता राजपूत, निर्मला बनौधे, सत्यभामा ठाकुर ने योगदान दिया।