पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जानकारी के बहाने दबाव, वसूली का आरोप

जानकारी के बहाने दबाव, वसूली का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सूचनाके अधिकार को वसूली का हथियार बनाकर जानकारी मांगने वाले लोगों के खिलाफ लामबंद होकर चाराम क्षेत्र के राशन दुकान संचालक जिला कार्यालय शिकायत करने पहुंचे।

संचालकों ने केवल वसूली के लिए परेशान करने का बल्की इन सब पर अपने आपको कथित पत्रकार बताते हुए मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप भी लगाया। संचालकों ने शिकायत करते बताया कि वसूली का सिलसिला नहीं रूका तो इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएंगे। इस बारे में राशन दुकान संचालकों ने बताया कि इन सबने क्षेत्र के सभी राशन दुकानों में आरटीआई के तहत आवेदन लगा रखे हैं। जिसमें राशन दुकान का नाम पता लिखने एक ही सील को 4 लोग इस्तेमाल कर रहे हैं। जिसमें ये ये लोग अपने आपको सह संपादक, ब्यूरोचीफ, रिर्पोटर बताते हुए जानकारी मांग रहे हैं। कार्यालय पहुंचे संचालकों ने यह भी बताया कि जानकारी मांगने पर अधिकांश दुकान संचालकों ने इन्हें जानकारियां दे दी हैं। इसके बावजूद वे जानकारी प्राप्त नहीं होने का बहाना बनाकर प्रताड़ित कर रहे हैं। साथ ही जानकारी नहीं मांगने के एवज में रकम की भी मांग कर रहे हैं। शिकायत करने आए रामदेव सिन्हा, जितेंद्र ठाकुर, सुमन सलाम, हरवंश सिन्हा, सेत्रजीत नागराज, तुलसी राम नाग, लक्ष्मण नेवेंद्र, किरण भुआर्य, द्रोपदी ठाकुर, राजिम विश्वकर्मा, देवराज तेता, दशरू नेताम, चंद्रिका यादव, सहदेव कुंजाम, द्वारिक सेवता, रूप सिंह पटेल, लिलेश्वर मंडावी, स्वरूप पाल, श्याम कार्तिक कुंजाम, हृदय कुंजाम, रविशंकर नेताम तथा वासुदेव दर्रो के अलावा चारामा क्षेत्र के किलेपार, गोटीटोल, पुरी, भोथा, चावड़ी, चारामा, भिरौद, करिहा, पंडरीपानी, भिलाई, गांडागौरी आदि जगहों के राशन दुकान संचालक तथा सेल्समेन जिला कार्यालय पहुंचे और शिकायत की।

लिफाफा आवेदन लेकर पहुंचे संचालक

वसूलीकी शिकायत लेकर जिला कार्यालय पहुंचे राशन दुकान के संचालकों ने अपने साथ उनके द्वारा दिए गए आवेदन भी लेकर पहुंचे थे। जिसके लिफाफे पर एक जैसी ही सील लगाई थी और उस पर अलग अलग राशन दुकानों का नाम लिखा गया था। ये सभी लिफाफे भारतीय डाक विभाग के माध्यम से पोस्ट किए गए हैं। इसमें पिछले तीन से चार वर्षो दुकान में आवंटन, एपीएल, बीपीएल कार्डो की सूची, बिक्री रजिस्टर की जानकारी आदि मांगी गई है। प्रेषक में अलग अलग कुल लोगों के ही नाम लिखे हुए हैं।

कांकेर। चारामा से जिला कार्यालय शिकाय