भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापना कल
कांकेर | बिजलीविभाग के कर्मचारियों द्वारा पावर हाऊस मांझापरा में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा की स्थापना की जाएगी। समिति के सुकदेव सोनी ने बताया भगवान विश्वकर्मा के प्रतिमा की स्थापना 17 सितंबर को सुबह 10 की जाएगी। इसके साथ पूजा अर्चना भी की जाएगी। कार्यक्रम में विभाग के सभी अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहेंगे।