महिला समूह को दिया लाभांश
कांकेर | नरहरपुरब्लाक अंतर्गत ग्राम ठेमा में वनोपज संग्राहकों को लाभांश राशि वितरित की गई। जिसमें क्षेत्र के ग्राम ठेमा, बासंपत्तर छिंदखड़क, रावस, निशानहर्रा, पर्रेदोड़ा के हितग्राही लाभान्वित हुए। वनोपज महुआ और चार की खरीदी की गई थी। जिसकी बिक्री पर शीतला महिला स्व सहायता समूह ठेमा को महुआ से 345 रूपए और चार से 1060 रूपए तथा विभिन्न हितग्राहियों को महुआ से 1040 और चार से 3212 रूपए वितरण किया गया। लाभांश का वितरण ग्राम ठेमा की वार्ड पंच सुकबाई के द्वारा किया गया उक्त कार्यक्रम सीसीडी के क्षेत्र संयोजक सुभाश कुमार यादव उपस्थित थे।