पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कलेक्टर ने छात्राओं के साथ बैठ देखा पढ़ाना

कलेक्टर ने छात्राओं के साथ बैठ देखा पढ़ाना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चारामाविकासखण्ड के हल्बा हायर सेकेंड्री स्कूल में व्याख्याता एमएल वर्मा छात्राओं को अंग्रेजी पढ़ा रहे थे। इसी दौरान अचानक कलेक्टर अलरमेलमंगई डी शिक्षा गुणवत्ता का औचक निरीक्षण करने पहुंची। उन्होंने कक्षा में प्रवेश किया तथा छात्राओं के साथ बेंच पर बैठकर शिक्षक से पढाई जारी रखने कहा। अंग्रेजी अध्यापन के दौरान कलेक्टर ने शिक्षक से विद्यार्थी की भांति प्रश्न और प्रतिप्रश्न भी किए।

उल्लेखनीय है कि कक्षा में पढ़ा रहे श्री वर्मा सेवा निवृत्त व्याख्याता हैं और अंग्रेजी का अध्यापन हायर सेकेंड्री स्कूल जेपरा और हल्बा में अवैतनिक सेवाभाव से करा रहे हैं। कलेक्टर ने श्री वर्मा के प्रयास तथा कार्यों की सराहना करते उन्हें अन्य शिक्षकों के लिए प्रेरणाश्रोत बताया। कलेक्टर ने अपने भ्रमण में चिनौरी की शासकीय प्राथमिक शाला आवासपारा, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला टहकापार, हायर सेकेण्डरी स्कूल हल्बा का निरीक्षण कर वहां शिक्षा के स्तर की जानकारी ली।

शेषपेज 16 पर



इसदौरान कलेक्टर ने गणित, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी आदि विषय पर आधारित प्रश्न छात्र-छात्राओं से किया। उच्चतर माध्यमिक शाला हल्बा के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने शिक्षकों की उपस्थिति का जायजा लिया। यहां एक शिक्षक आरके ठाकुर अनुपस्थित पाया गया।

स्थानांतरणआदेश का पालन नहीं, शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई : भ्रमणके दौरान स्थानांतरण आदेश का पालन नहीं करने वाले प्रधानपाठक और शिक्षक के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाई के निर्देश दिए। टांहकापार माध्यमिक शाला में पदस्थत शिक्षक डीपी साहू का स्थानांतरण दुर्गूकोन्दल किया गया था। किन्तु वह चुनाव आचरण संहिता का बहाना बनाकर अभी तक शाला से भारमुक्त नहीं हुआ है जबकि अंतागढ़ विधानसभा उपचुनाव की आचार संहिता लागू होने के काफी पहले स्थानांतरण आदेश जारी हो चुका है। कलेक्टर ने उक्त शिक्षक तथा स्थानांतरण आदेश का पालन नहीं करने वाले शाला के प्रधानपाठक बीएल मंडावी के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाई के निर्देश दिए।

दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के विरुद्ध कार्रवाई

कलेक्टरने भ्रमण में आंगनबाड़ी केन्द्र चिनौरी, अरौद का निरीक्षण किया। यहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता निराशा बाई अनुपस्थित मिली। कलेक्टर ने इनके विरूद्ध कार्यवाई के निर्देश दिए। इसी प्रकार ग्राम अरौद आंगनबाड़ी केन्द्र के निरीक्षण में कार्यकर्ता रत्तो सोरी अनुप