- Hindi News
- जांच रिपोर्ट ग्रामीणों को मंजूर नहीं, फिर जांच हो
जांच रिपोर्ट ग्रामीणों को मंजूर नहीं, फिर जांच हो
जांच को ग्रामवासियों ने गलत बताते ग्रामीणों ने दुबारा निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो करेंगे आंदोलन
भास्करन्यूज | पखांजूर
ग्रामपंचायत श्यामनगर स्थित उचित मूल्य दुकान की हुई जांच को ग्रामवासियों ने गलत बताते अधिकारियों से पुन: जांच की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा दुबारा निष्पक्ष जांच नहीं कराई गई तो आंदोलन किया जाएगा। इस संदर्भ का ज्ञापन ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा है।
श्यामनगर के ग्रामीण शंकरलाल पात्र, संतोष मरकाम, हीरालाल, देवलाल शोरी, भावसिंह मंडावी, दुरगूराम मंडावी, बसंत राणा, बबलूराम मरकाम, बिसाहू राम नेताम, मनोज राणा, दसलू राम उसेंडी ने बताया ग्राम पंचायत श्यामनगर में उचित मूल्य दुकान का संचालन ग्राम पीव्ही 14 में होता है। वहां से ग्राम सोहगांव की दूरी 5 किमी है जिस कारण ग्रामवासियों को राशन लेने आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसलिए ग्रामवासियों ने एसडीएम को आवेदन कर सोहगांव में भी राशन वितरण की व्यवस्था करने की मांग की थी। इसके बाद तत्कालिन एसडीएम एचएस नाग द्वारा 5 फरवरी 2014 को आदेश जारी ग्राम सोहगांव में राशन कार्डो के अनुसार इसी ग्राम में राशन का भंडारण एवं वितरण करने की अनुमति देने आदेश जारी किया था।
इसके बाद से नियमित राशन का वितरण ग्राम सोहगांव से किया जा रहा था। 8 सितंबर को कांकेर से पहुंचे अधिकारी ने ग्राम पीव्ही14 स्थित उचित मूल्य दुकान के खाद्यान का सत्यापन किया पर आदेश दिखाने के बाद भी उक्त अधिकारी ने सोहगांव स्थित दुकान में स्टाक का सत्यापन नहीं किया जिस कारण उक्त उचित मूल्य दुकान में खाद्यान कम प्राप्त हुआ। उक्त अधिकारी को इसकी जानकारी होने के बाद भी खाद्यान की काला बाजारी का मामला बनाया गया जिससे ग्रामिणों में खासा रोष है। अगर मामले की निष्पक्ष जांच नहीं की गई तो ग्रामवासियों द्वारा आंदोलन किया जाएगा।