- Hindi News
- 48 दिनों से बिजली बंद, परीक्षा होने से छात्र त्रस्त
48 दिनों से बिजली बंद, परीक्षा होने से छात्र त्रस्त
भास्कर न्यूज | गोंडाहूर/कांकेर
48दिन बीतने के बाद भी श्यामनगर गांव में ट्रांसफार्मर नहीं पहुंच पाया है। इससे सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों को पढ़ाई में हो रही है। ग्रामीणों ने बच्चों की पढ़ाई प्रभावित ना हो इसलिए रात को सार्वजनिक सामुदायिक भवन में तीन लालटेन और तीन चिमनी की व्यवस्था की है, जहां बच्चे ग्राम प्रमुखों की उपस्थिति में बैठकर पढ़ते हैं।
श्यामनगर गांव में 130 परिवार रहते हैं तथा कक्षा पहली से 12वीं तक के करीब 100 से अधिक स्कूली बच्चे हैं। स्कूली बच्चों की तिमाही परीक्षा चल रही है। बिजली नहीं होने के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। गांव में मिट्टीतेल की समस्या होने के कारण अधिकांश घरों में रात में लालटेन तक नहीं जल पाते हैं। ऐसी परिस्थितियों को देखते गांव के मुखिया अजित विश्वास, सदस्य सुबल साकाहारी, अनिल मजुमदार, प्रसन्नजित सूत्रधार, नेपाल राय, बिमल बड़ाई, रंजित मंडाल, रंजित विश्वास, रमेन मिस्त्री, वासुदेव मंडल आदि ने मिलकर बैठक आयोजित की तथा निर्णय लिया की गांव के सामुदायिक भवन में शाम 7 से रात 9 बजे तक ग्रामीणों की उपस्तिथि में गांव के समस्त बच्चे पढ़ाई करेंगे।
जब तक गांव में ट्रांसफार्मर नहीं लग जाता तब तक ग्राम कमेटी लालटेन, दिया, चिमनी की व्यवस्था कर बच्चों की पढ़ाई कराएगी। स्कुल में पढने वाले बच्चे विशाल बढ़ाई, आशीष सूत्रधार, बप्पी बढ़ाई, सिंध्या चौधरी, रंजित सूत्रधार, मुकेश सरदार, राहुल विश्वास, संदीप ढ़ाली, सुषमा ढ़ाली, राजेश विश्वास, किरण कविराज, रोहित विस्वास ने बताया 48 दिनों से पूरे गांव में रात में अंधेरा रहता है।
घर में मिट्टी तेल तक नहीं होने से लालटेन जलाना तक संभव नहीं हो पा रहा है। गांव के मुखिया लोगों ने लालटेन चिमनी की व्यवस्था की है जिसके कारण वे दो घंटे पढ़ाई कर पाते हैं।
कांकेर . 48दिन बीतने के बाद भी श्यामनगर गांव में ट्रांसफार्मर नहीं पहुंच पाया है। इस कारण रात में रोजाना अंधेरा रहता है। पढ़ने वाले बच्चों के लिए आखिरकार गांव वालों ने ही िचमनी-लालटेन की व्यवस्था की।
तीन दिनों में लग जाएगा ट्रांसफार्मर, आश्वासन
^पखांजूरके सहायक यंत्री आरके चौहान को ट्रांसफार्मर लेने जगदलपुर भेजा जा रहा है। श्यामनगर गांव मेंअगले तीन दिनों ट्रांसफार्मर लगा दिया जाएगा।” अश्विनीगोपेवार, कार्यपालनअभियंता, विधुत विभाग, कांकेर