- Hindi News
- भजिया खिलाने के बहाने घर ले जाकर बच्चियों से दुष्कर्म
भजिया खिलाने के बहाने घर ले जाकर बच्चियों से दुष्कर्म
अपनीहवस बुझाने एक युवक ने अपने से 15 साल की छोटी नन्ही बच्चियों से दुष्कर्म किया। घटना के बाद से वह गांव से फरार है। इसकी खबर परिजनों को लगी तो ग्राम प्रमुखों के बीच बैठक की गई। एक माह बाद युवक गांव लौटा तो गांव में बैठक कर घटना की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई। शिकायत के बाद पुलिस ने बच्चियों को मेडिकल चेकअप कराई जिसमें उनके साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि भी हो गई।
पुलिस के अनुसार मामला थाना कोरर के ग्राम बरबसपुर में करीब एक माह पूर्व 23 अगस्त की शाम का है। स्कूल से लौट कर दो 8 9 वर्ष की बच्चियां घर के बाहर खेल रही थी। बच्चियों पर बुरी नजर रखने वाला गांव का ही 23 वर्षीय युवक शत्रुघन कोमरा पिता मंहगू राम दोनों बच्चियों से बात करने लगा। साथ ही कहा वह उसने उनके लिए बाजार से भजिया लाया है जिसे मेरे घर चलकर खा लो। बच्चियों को घर ले जाने के बाद युवक ने उन्हें कमरे में बंद कर डरा धमका कर उनके साथ बारी बारी से दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद दोनों बच्चियों को चाकू दिखाते किसी को घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
घटना के बाद डरी सहमी बच्चियां घर पहुंची। बच्चियों की स्थिति देख जब उनकी मां ने पूछताछ की तो पूरा मामला खुल गया। दुष्कर्म के बाद युवक गांव से फरार हो गया। मामला उजागर होने के बाद गांव में बैठक की गई लेकिन युवक के फरार होने के कारण उसके आने का इंतजार किया गया। तीन दिन पूर्व युवक जब गांव पहुंचा तो उसे पकड़ ग्रामीणों ने एक बार फिर बैठक की। युवक ने कहा कि मैने जो किया है उसे मैं अपनी तरह से निपट लूंगा। युवक का रवैया देख परिजन तथा ग्रामीण कोरर थाना पहुंचे जहां दोनों बच्चियों ने आरोपी शत्रुघन के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। इसके साथ ही गांव में दबिश देकर युवक को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार युवक से पूछताछ की जा रही है जिसके बाद उसे जल्द गिरफ्तार गुरूवार को न्यायालय में पेश किया गया जाएगा।
मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि
^बच्चियोंकी शिकायत पर युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। मेडिकल जांच में भी दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। युवक को हिरासत में लेकर पुछताछ की जा रही है। द्वारकाप्रसाद श्रीवास, थानाप्रभारी कोरर