पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विवाहिता से छेड़छाड़ पर जुर्म दर्ज

विवाहिता से छेड़छाड़ पर जुर्म दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांकेर | चारामाथानांतर्गत ग्राम उड़कुड़ा में दो लोगों ने एक 30 वर्षीय विवाहिता के घर घुस कर उससे अश£ील हरकत करते छेड़ छाड़ की। घटना की पुलिस में शिकायत दर्ज कराते विवाहिता ने बताया उसका ससुराल अंतागढ़ है और वह अपने नानी के घर उड़कुड़ा आई थी। इसी दौरान 16 सितंबर के दोपहर जब वह घर पर खाना खाने बैठी थी दो लोग उसके घर घुस गए और उसकी साड़ी को खींचने लगे। एक आरोपी उसका मुंह दबा जमीन में पटक दिया। इसी दौरान विवाहिता शोर मचाने लगी तो घर में मौजूद एक महिला वहां पहुंची। जिसे देख आरोपी वहां से भागने लगे। आरोपी के रूप में पड़ोसी गांव सुरावंड के मुकुंद नेताम 35 वर्ष पिता गोकुल तथा बिरजू राम नेताम 55 वर्ष पिता राम प्रसाद की पहचान की गई। जिसके बाद विवाहिता ने दोनों के नाम से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस दोनों आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है।