नपा चुनाव को लेकर भाजपा सम्मेलन 28 को
कांकेर | भाजपाकांकेर शहर मंडल की नगरपालिका चुनाव के मद्देनजर भाजपा कार्यालय में बैठक हुई। बैठक में चुनाव को लेकर चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष भरत मटियारा ने बताया कि 28 सितंबर को कांकेर में नगरीय निकाय सम्मेलन रखा गया। शहर मंडल अध्यक्ष राजीव लोचन सिंह ने कहा कि नगरीय निकास सम्मेलन के पूर्व प्रत्येक वार्ड में तिथिवार बैठक आयोजित की जाएगी। 18 को माहुरबंदपारा, जवाहरवार्ड, संजय नगर, 19 को आमापारा, शीतलापारा, रामनगर, 21 को भंडारीपारा, महादेववार्ड, मांझापारा, 22 को सुभाषवार्ड, अन्नपूर्णापारा, एमजी वार्ड, शांतिनगर, 23 को कंकालिनपारा, बरदेभाठा, जनकपुर, राजापारा वार्ड में बैठक की जाएगी है। बैठक में सुमित्रा मारकोले, ललित गांधी, देवेंद्र सिंह भाऊ, अनिरूद्ध साहू, अशोक वलेचा, शालिनी राजपूत, दीपक खटवानी, अनिता सोनी, निर्मला नेताम, सुषमा गंजीर, सुनीता बाघ, भगवती यादव, शांति यादव, नारायण चंदेल, संजू सोनी, दिनेश रजक, अरूण कौशिक, अविनाश नेगी, नरेश परिहार आदि उपस्थित थे।