- Hindi News
- जितने रकबे में धान उतने का ही उल्लेख करें : कलेक्टर
जितने रकबे में धान उतने का ही उल्लेख करें : कलेक्टर
कलेक्टरअलरमेलमंगई डी ने आज चारामा विकासखंड के ग्रामों का सघन भ्रमण कर स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति, शिक्षा की गुणवत्ता, मध्यान्ह भोजन, आंगनबाड़ी केन्द्र में रेडी टू ईट, सहकारी समितियों में धान खरीदी हेतु किसानों के पंजीयन कार्य का आकस्मिक निरीक्षण किया। आदिम सेवा सहकारी समिति लखनपुरी तथा हल्बा का आकस्मिक निरीक्षण किया। समितियों में समर्थन मूल्य पर धानखरीदी हेतु किसानों के पंजीयन कार्य का निरीक्षण किया।
पटवारियों से कहा कि गिरदावरी रिपोर्ट के आधार पर किसानों द्वारा जितने रकबे में धान बोया गया है उतने ही रकबे का उल्लेख पंजीयन फार्म में करें। पटवारियों से कहा पंजीयन कार्य पूरी गंभीरता से करें। किसानों के पंजीयन का इंद्राज कम्प्यूटर में सामने कराया तथा आपरेटरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ताकि पंजीयन कार्य तय समय 30 सितंबर तक पूर्ण किया जा सके। कलेक्टर ने किसानों को कहा वे धान विक्रय की तिथि एक दिसंबर से 15 जनवरी तक की तिथि अंकित करें। लखनपुरी सोसायटी में पंजीयन के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सभी कृषक धान विक्रय की तिथि 25 जनवरी ही अंकित किए हैं। जबकि धान क्रय करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी है।
निरीक्षण के दौरान लखनपुरी सहकारी समिति प्रबंधक ने बताया इस समिति में गत वर्ष 1027 किसानों का पंजीयन किया गया था। इस वर्ष इस समिति से 864 किसानों को पंजीयन फार्म वितरित किये गए हैं। 567 फार्म जमा हुए है 360 किसानों की प्रविष्ठि कम्प्युटर में की जा चुकी है। इसी प्रकार हल्बा समिति में अब तक वितरित 750 फार्मों में से 510 जमा किए जा चुके हैं। 425 किसानों की एंट्री की जा चुकी है। हल्बा समिति में किसानों के पंजीयन कार्य विधिवत होना पाया गया कलेक्टर ने कार्य की प्रशंसा की।
कांकेर. आंगनबाड़ीकेंद्रों में बच्चों को दिए जाने वाले आहार की गुणवत्ता परखी।
कांकेर. कलेक्टरने चारामा विकासखंड के लैम्प्सों में पहुंच किसानों के पंजीयन कार्य का लिया जायजा।