संघर्ष समिति की बैठक 20 को
कांकेर | अनुसूचितजाति संघर्ष समिति छग के प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि छग अनुसचित जाति वर्ग के हक संरक्षण एवं गरिमा को आघात करने के बाद वर्तमान छग सरकार सिर्फ आश्वासन दे रही है। उनके अनुसार छग के मूल निवासी जो आदिकाल से यहां निवासरत हैं, उन्हीं के आरक्षण में कटौती कर मूल धारा से अलग किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री से कई बार आरक्षण को 25 प्रतिशत बढ़ाने का आश्वासन प्राप्त हुआ पर जमीनी स्तर पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। इससे यह प्रमाणित होता है कि छग की भाजपा सरकार अनुसचित जाति वर्ग के लिए कुछ नहीं कर रही। उन्हें झकझोरने रणनीति तैयार की जा रही है जिसके लिए 20 सितंबर को सुभाषवार्ड अम्बेडकर भवन कांकेर में शाम 4 बजे बैठक आहुत की गई है।