राशन पेंशन नहीं मिल रही
सरोनाक्षेत्र के ग्राम पंचायत धनेसरा के ग्रामीणों का जत्था ग्राम पंचायत सचिव के मनमानी से त्रस्त होकर आज कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने पहुंचे।
ग्राम पंचायत धनेसरा में सचिव देवेन्द्र कुमार लगभग 4 वर्षो से पदस्थ है जो कि ग्रामीणों की समस्याओं को सुनता ही नहीं जिससे ग्रामवासी बेहद परेशान है। ग्रामीणों ने बताया है कि 41 ग्रामीणों को लगभग 3 माह से राशन नहीं मिल रहा है तथा वृद्धा पेंशन रोजगार गारंटी कार्य की मजदूरी का भी भुगतान सचिव की लापरवाही के चलते नहीं मिल पा रहा है। सचिव दबेना से आना जाना करता है जिसके चलते कभी-कभी उनसे मिलना भी नहीं हो पाता। ज्ञापन सौंपने वालों में दसमत बाई, घसनीन, अंजु,, सुकमी, सुमीता, नारायण, रामेश्वर नेताम, भारत, लक्ष्मण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
कांकेर. धनेसराके सचिव की शिकायत करने पहुंचे ग्रामीण।