पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घातक गाजर घास की सफाई की गई

घातक गाजर घास की सफाई की गई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीयसेवा योजना राष्ट्रीय स्तर पर गाजर घास के उन्मूलन के लिए जागरूकता अभियान चला रही है। कांकेर शासकीय पीजी कालेज के छात्र-छात्राओं ने भी अभियान में सहभागिता करते गाजर घास की सफाई जगह-जगह पर करते लोगों को जागरूक भी किया। गाजर घास का यह अनुपयोगी पौधा मवेशियों के साथ मानव जाति के लिए काफी नुकसानदायक है जिसका उन्मूलन जरूरी है।

22 सितंबर को शासकीय पीजी कालेज के राष्ट्रीय सेवा योजना छात्र-छात्राओ ने शहर में रैली निकाली और रास्ते में जगह जगह गाजर घास की पहचान कर उखाड़ा। नरहरदेव स्कुल मैदान, महिला आईटीआई के साथ रेस्ट हाऊस के किनारे भाग में उगे गाजर घास को उखाड़कर फेंका गया। अभियान में कालेज के शिक्षकीय स्टाफ ने भी सहयोग किया। रैली में रास्ते भर पीजी कालेज के छात्र-छात्राओं ने गाजर घास के उन्मूलन के संबध में जागरूकता के संबंध में नारेबाजी की। प्रभारी प्राचार्य डा आरके हिरकने ने कहा गाजर घास का पौधा काफी हानिकारक है। इसका उन्मूलन जरूरी है। एनएसएस के छात्र-छात्राओ का यह प्रयास सराहनीय है। इस अभियान से लोगो में भी जागरूकता आएगी।

किसतरह है हानिकारक : खुलेजगह में अन्य पौधो के साथ उगे गाजर घास का यह पौधा काफी हानिकारक है। जानकारो के अनुसार इससे खुजली होती है। श्वास की बीमारियां होती है। काली खंासी होती है। चर्म रोग होता है। भूमि इससे बंजर होती है। जानवरो के द्वारा खाए जाने पर इससे उनमे संतान उत्पति क्षमता कम हो जाती है। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी एनआर साव, डा बसंत नाग ने कहा लोगो को जागरूक करने यह रैली निकाली गई। अभियान 23 सितंबर को भी चलेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में एनएसएस के जिला संगठक डा डीएल पटेल के अलावा शानू महानदिया, श्वेता चंद्राकर, स्वंय सेवक हरेंद्र पटेल, महत्तम कुमार, सुरेश नाग, मनेश नेताम, ईश्वर कुमार, हरीश सोम, हरेश, राजेश उइके, गैंदलाल टांडिया, बल्लुराम, लक्ष्मण मरकाम, जागेश्वरी निषाद, मौसमी गर्धव, भिमिता पिद्दा, संध्या नागवंशी, मनीषा देहारी, ममता भोयर, तुलेश्वरी भुर्आय ने योगदान दिया।

कांकेर. गाजरघास उन्मूलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।