प्रशिक्षण के लिए मेरिट सूची प्रकाशित
कांकेर | एएनएमप्रशिक्षण सत्र 2014 हेतु प्राप्त दावा आपत्तियों के निराकरण के पश्चात मेरिट सूची का प्रकाशन कार्यालयीन सूचना पटल पर चस्पा किया जा चुका है। संबंधित अभ्यर्थियों को डाक से सूचना पत्र भेज दी गई है। सूची में जिन उम्मीदवारों के नाम हैं वे ही 24 सितंबर को प्रात: 10.30 बजे शासकीय महिला बहुउद्देश्ीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रशिक्षण केन्द्र कांकेर में आयोजित काउंसिलिंग में समस्त आवश्यक मूल दस्तावेजों सहित उपस्थित हों। जो उम्मीदवार काउंसिलिंग में उपस्थित नहीं होंगे उनका चयन नहीं किया जाएगा। अनारक्षित वर्ग के लिए कट ऑफ मार्क 72 प्रतिशत, अजजा के लिए 62.40 प्रतिशत और अजा के लिए 69.20 प्रतिशत और अपिवर्ग के लिए 72.40 प्रतिशत है।