पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऑनलाइन छात्रवृत्ति के लिए आवेदन 30 तक

ऑनलाइन छात्रवृत्ति के लिए आवेदन 30 तक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छत्तीसगढ़राज्य में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग, मेडिकल कालेज, आईटीआई पॉलिटेक्निक जिनमें अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति वितरण की पात्रता है उनके लिए वर्ष अनुसार शिक्षा सत्र 2014-15 में भी पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही ऑनलाईन प्रारंभ की जा चुकी है।

विद्यार्थियों के पंजीयन हेतु एवं संस्थाओं को प्रस्ताव, स्वीकृति लाक करने हेतु विभाग द्वारा वर्ष 2014-15 में निम्न अनुसार तिथि निर्धारित की गई है। विद्यार्थी द्वारा आनलाईन आवेदन 30 सितंबर तक, ड्राफ्ट प्रपोजल लाक 30 अक्टूबर तक, सेक्शन आडर लाक 30 नवंबर तक किया जा सकेगा।

निर्धारित तिथियों के पश्चात शिक्षा सत्र 2014-15 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु आफलाईन अथवा आनलाइन किसी भी प्रकार के आवेदन स्वीकृत नहीं किए जाएंगे एवं ड्राफ्ट प्रपोजल अथवा सेंक्शन आडर लाक करने का अवसर भी प्रदान नहीं किया जाएगा। उक्त तिथि तक कार्यवाई पूर्ण नहीं करने वाले संस्था प्रमुखों के विरूद्ध नियमानुसार दंडिक कार्यवाई की अनुशंसा की जाएगी।