पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मतदाताओं को जागरूक करने निकाली रैली

मतदाताओं को जागरूक करने निकाली रैली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांकेर | नगरीयनिकाय चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने तथा सौ फीसदी शहरी मतदाताओं को अपने मताधिकार के उपयोग हेतु प्रेरित करने जिला प्रशासन द्वारा आज प्रात: विशाल मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया पुराना बस स्टैंड से निकली इस रैली को वरिष्ठ मतदाता विष्णु और महेश ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली कांकेर शहर के मुख्य मार्ग मस्जिद चौक से सिविल लाईन कालोनी होते हुए नरहरदेव स्कूल मैदान में समाप्त हुई।

रैली में शामिल शालेय छात्र-छात्राओं के हाथों में मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने नारे लिखी तख्तियां थी। रैली के दौरान इसमें शामिल अधिकारी, कर्मचारी, नागरिकों द्वारा प्रजातंत्र में मतदान की महत्ता बताने वाले नारे लगाए गए। नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैदान में मतदाता श्रृंखला बनाई गई।

सभी अधिकारियों कर्मचारियों नागरिकों विद्यार्थियों को नगरीय निकाय चुनाव में मतदान में भाग लेने तथा प्रजातंत्र को मजबूत बनाने स्वयं मतदान करने और अपने पड़ोसियों दोस्तों को मतदान के लिए प्रेरित करने का सभी का संकल्प जिला पंचायत सीईओ चंदन कुमार ने दिलाया। शपथ लेने वालों में कलेक्टर अलरमेलमंगई डी, पुलिस अधीक्षक आरएन दास सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी नागरिकगण, छात्र-छात्राएं शामिल थीं। मतदाता जागरूकता रैली में एनसीसी, एनएसएस सहित विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी महाविद्यालयीन छात्र-छात्राएं शिक्षकगण ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा डीके तुर्रे, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास संकल्प साहू, जिला शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र झा, जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी वर्मा, कांकेर एसडीएम रेणुका श्रीवास्तव, संयुक्त कलेक्टर प्रकाश सर्वे, सहायक आयुक्त आबकारी जेएल नेताम, खनिज अधिकारी राजेश मालवे, मुख्य नगरपालिका अधिकारी जेबीएस चौहान, शासकीय इंदरू केंवट कन्या महाविद्यालय कांकेर, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के विद्यार्थी आदि शामिल थे।

कांकेर. मतदाताओं को जागरूक करने निकाली रैली