पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो साल से अधूरा पड़ा है बीआरसी प्रशिक्षण भवन

दो साल से अधूरा पड़ा है बीआरसी प्रशिक्षण भवन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांकेरके बीआरसी कार्यालय का प्रशिक्षण भवन दो वर्ष से निर्माणाधीन है लेकिन अभी तक काम पूरा नहीं हुआ है। आरईएस विभाग से पूरी राशि का आबंटन नहीं मिल पाने के कारण प्रशिक्षण भवन का काम अधूरा पड़ा है। बीआरसी कार्यालय काफी छोटा पड़ता है जिससे प्रशिक्षण सहित अन्य कार्यक्रम कराने को लेकर परेशानी होती है।

कांकेर बीआरसी अंतर्गत कई स्कूलों में अहाता निर्माण अधूरा पड़ा है। अहाता निर्माण अधूरा होने के कारण स्कूल के बच्चों के साथ शिक्षकों को काफी परेशानी हो रही है। स्कूल के अहाता के लिए पूरी राशि का आबंटन नहीं मिल पा रहा है। इसी तरह की परेशानी बीआरसी कार्यालय प्रशिक्षण भवन के लिए भी है। दो वर्ष से बीआरसी का प्रशिक्षण केंद्र का भवन बन रहा है लेकिन अभी तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है। प्रशिक्षण केंद्र अब तक नहीं बन पाने का कारण पूरी राशि का आबंटन नहीं मिल पाने का कारण बताया जा रहा है। बीआरसी के प्रशिक्षण केंद्र के भवन के लिए 5 लाख की राशि स्वीकृत हुई थी। साथ ही शौचालय मूत्रालय भी बनना था लेकिन निर्माण एजेंसी आरईएस विभाग को सिर्फ एक लाख रुपए की राशि का आबंटन प्राप्त हुआ। जिससे प्रशिक्षण भवन का काम अधूरा पड़ा है।

प्रशिक्षणभवन नहीं होने से परेशानी : बीआरसीका प्रशिक्षण केंद्र बनकर कब तक तैयार होगा यह चिंता का विषय है। बीआरसी कार्यालय का भवन काफी छोटा पड़ता है। दो कमरों में तो कार्यालयीन कार्य संचालित हो रहा है। एक कमरे में पीएमटी, पीईटी की कोचिंग होती है। एक ही छोटे से कमरे में शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रेरकों का प्रशिक्षण होता है जिससे काफी परेशानी होती है। प्रशिक्षणार्थियों की संख्या बढ़ने पर और काफी परेशानी होती है।

प्रशिक्षण आदि कार्य में होती है परेशानी

^बीआरसीका प्रशिक्षण भवन जल्द बनना जरूरी है। प्रशिक्षण केंद्र भवन के अभाव में प्रशिक्षण अन्य कार्यक्रमों का आयोजन करने में काफी परेशानी होती है। लक्ष्मणकावड़े, बीआरसीकांकेर

आबंटननहीं, काम बंद

^बीआरसीके प्रशिक्षण केंद्र के भवन के लिए शासन से पूरी राशि का आबंटन नहीं मिल पाया है जितनी राशि मिली उतना काम करवाया गया है। राशि मिलने पर निर्माण कार्य पूरा करवाया जाएगा।” योगेश्वरीसाहू, सबइंजीनियर, आरईएस विभाग कांकेर

कांकेर. दो साल से अधूरा पड़ा है बीआरसी प्रशिक्षण भवन।