पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षा विभाग घोटाले में चार सप्लायर गिरफ्तार

शिक्षा विभाग घोटाले में चार सप्लायर गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिक्षाविभाग के बहुचर्चित घोटाले की जांच में अचानक पुलिस ने तेजी लाते हुए गुरूवार को शहर के चार सप्लायरों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद जांच सूची में शामिल अन्य सप्लायरों में हड़कंप मच गया। सप्लायरों के गिरफ्तार होते ही एक बार फिर शिक्षा विभाग का यह घोटाला सुर्खियों में गया है। शिक्षा विभाग के गड़बड़ी की दायरे में आए 16 फर्मों की जांच जारी थी जिसमें चार को हेराफेरी में संलिप्त पाते हुए उनके संचालक को गिरफ्तार किया गया।

मीडिया से चर्चा करते पुलिस ने कहा कि मामले की जांच अभी जारी है। इसमें और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। जिला शिक्षा विभाग में फर्जीवाड़ा उजागर होने और विभागीय जांच के बाद मार्च 2014 में कांकेर थाना में इसकी एफआईआर दर्ज की गई थी। इसमें तत्कालीन बीईओ एमआर खांडे को प्रथम दृष्टया गबन आरोपी पाया गया था। एमआर खांडे पर 12,11,8, 455 रुपए के गबन का आरोप है। पुलिस अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच कर रही थी।

कार्यालय से मिले दस्तावेजों में कई सप्लायरों के नाम शामिल थे जिनके नाम पर लाखों रुपए के चेक काटे गए हैं। पुलिस इन्हीं दस्तावेजों को खंगालते हुए जांच कर रही थी। लंबी जांच के बाद पहले चरण में शहर से चार सप्लायरों को शिक्षा विभाग के घोटाले में संलिप्त होना पाया गया है जिनमें हिंद एजेंसी कांकेर के संचालक इदरिश ढेबर, जुबेस्ता इंटर प्राइजेज कांकेर के संचालक अख्तर कल्लुड़ी, जुबेस्ता स्टील इंडस्ट्रीज कांकेर के संचालक असलम कल्लुड़ी के अलावा गोलछा स्टेशनरी कांकेर के संचालक नीरज गोलछा शामिल हैं। पुलिस इनके खिलाफ धारा 420 तथा 120 बी के तहत अपराध पंजीबद्ध न्यायालय में पेश किया।

शेषपेज 16 पर

किसने कितने का किया घोटाला : पुलिससे मिली जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग से इन सप्लायरों को लाखों रुपए का काम मिला था जिसमें जमकर इन सप्लायरों ने घोटाला किया। मो. अख्तर कल्लुड़ी पर 44.88 लाख, मो. असलम कल्लुड़ी पर 5.62 लाख रुपए की तथा नीरज गोलछा 21.40 लाख तथा इदरीश ढेबर पर 4 हजार रुपए का घोटाला पाया गया। पुलिस के अनुसार अब भी मामले की जांच जारी है और घोटाला की राशि और बढ़ सकती है।

9 दिसंबर को प्रकाशित खबर

मामले में और भी गिरफ्तारियां होंगी

^शिक्षाविभाग घोटाले में शामिल चार फर्मों के संचालकों को गिरफ्तार किया गया है। मामले जांच जारी है। सूची में शामिल अन्य फर्मों की जांच की जा रह