गड्ढा खोदकर छोड़ा, पोल नहीं लगाया
कांकेर | शासकीयपीजी कालेज जाने के मार्ग में कैंपस के बाहर सकरी सड़क के किनारे पर दो माह से विद्युत विभाग ने पोल गाड़ने के लिए गड्ढा खोद कर छोड़ दिया है लेकिन पोल नहीं लगाया गया है। इससे कालेज जाने वाले छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकीय स्टाफ सहित अन्य लोगो को आवागमन में परेशानी होती है।
शासकीय पीजी कालेज के कैंपस के बाहर कुछ दूरी पर सड़क किनारे बिजली पोल निर्माण के लिए गड्ढा खनन किया गया है लेकिन बिजली पोल अभी तक नहीं लगाया गया है। पोल शिफ्टिंग के तहत सीमेंटीकृत की जगह पर लोहे का पोल लगना है। सड़क किनारे किए गए गड्ढे का आभास कालेज जाने वाले वाहन चालकों को नहीं हो पाता है। कुछ वाहन चालक तो गड्ढे में गिर कर घायल भी हो चुके हैं। गड्ढों के समक्ष बिजली पोल रखा हुआ है लेकिन पोल क्यों नहीं लगाया जा रहा है यह समझ से परे है।
कालेज छात्र नितेश मरकाम, लकेश नेताम, अनिरुद्ध मंडावी, संदीप मरकाम ने कहा जिस समय बिजली पोल लगाना चाहिए उसी समय गड्ढा करना चाहिए। गड्ढा खोदकर छोड़ देना गलत है।
कांकेर. गड्ढा खोदकर छोड़ा लेकिन पोल नहीं लगाया जिससे बना रहता है दुर्घटना का खतरा।