- Hindi News
- बच्चों ने बनाए कानून और पारित किए विधेयक
बच्चों ने बनाए कानून और पारित किए विधेयक
युवा संसद में स्कूली बच्चों ने अपने क्षेत्र की समस्याओं को जोर-शोर से उठाया। सवाल-जवाब के बीच विधेयक भी पारित किए।
भास्करन्यूज | जगदलपुर
शहरके गोयल धर्मशाला में गुरुवार को आयोजित युवा संसद प्रतियोगिता में संभाग के विभिन्न स्कूलांे से आए बच्चांे ने जमकर सवाल-जवाब किए और विधेयकों पर चर्चा कर कानून बनाया। कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए संभागायुक्त आरपी जैन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भविष्य में आप में से कई अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर विधानसभा और संसद पहुंचेंगे। युवा संसद प्रतियोगिता के माध्यम से संसदीय कार्रवाई से अवगत होने का सुअवसर है। उन्होंने विद्यार्थियों से लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने और कभी भी हार मानने की समझाइश दी।
युवा संसद प्रतियोगिता में शाउमावि नारायणपुर, शाउमावि सुकमा, शासकीय बहुउद्देश्यीय बालक उमावि जगदलपुर, शाउमावि बीजापुर और शाउमावि कांकेर और शाउमावि लखनपुरी की टीम ने हिस्सा लिया। सदन में बार-बार सदन की गरिमा बनाएं रखें के अध्यक्ष की आवाज के बीच जमकर सवाल दागे और क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को उठाया। छात्र-छात्राओं ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली, सड़क, नक्सलवाद, श्रमिक कल्याण, पुनर्वास, कुपोषण से संबंधित विषयों और समस्याओं पर गंभीर और सार्थक चर्चा की। उन्होंने विभिन्न गंभीर मुद्दों की ओर भी ध्यानकार्षण करवाया। सदन में कुछ विधेयकों पर चर्चा की गई और उन्हें पारित भी करवाये गए। छत्तीसगढ़ शासन की संसदीय कार्य मंत्रालय विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता के विकास और संसदीय परम्पराओं से अवगत कराने के लिए संभाग स्तरीय और राज्य स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन कर रही है। संभाग स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में बीजापुर ने प्रथम स्थान और सुकमा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अब प्रथम स्थान पर रहने वाली बीजापुर की टीम राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में संभाग का प्रतिनिधित्व करेगी।
संभागायुक्त आरपी जैन ने विजेता एवं उपविजेताओं के साथ प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियांे को सम्मानित किया। उन्होंने समापन अवसर पर इस आयोजन को अनूठा बताते हुए कहा कि बीजापुर, सुकमा और नारायणपुर जैसे दुरस्थ क्षेत्र के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, बल्कि सदन की गरिमा को ध्यान में रखते हुए गंभीर चर्चाएं की। इन चर्चाओं