रंगोली प्रतियोगिता आयोजित
कांकेर | केन्द्रीयविद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के लगभग 45 छात्राओं ने भाग लिया। माध्यमिक वर्ग में प्रथम धारणा, द्वितीय प्रथा तथा तृतीय आर्या मिश्रा रही। वरिष्ठ वर्ग में प्रथम प्रियांजल, द्वितीय सुरुचि तथा तृतीय ऐश्वर्या रही। प्राथमिक विभाग में प्रथम गरिमा कवाची, द्वितीय प्रशांत सिन्हा तथा तृतीय भावना तिवारी रहे। दूसरे वर्ग में प्रथम नम्रता उइके, द्वितीय प्रज्ञा तथा तृतीय प्रज्ञा जैन रहे। कार्यक्रम संयोजन धनेश्वर साह ने किया। उन्होंने स्वयं एक रंगोली बनाकर छात्रों का मार्गदर्शन किया। छात्रों ने मानवाधिकार, बेटी बचाओ, सूचना का अधिकार आदि अनेक सामजिक विषयों पर रंगोली बनाई।