पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लगाया शिविर, 6 छात्रों को किया रेफर

लगाया शिविर, 6 छात्रों को किया रेफर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांकेर | पटौदराष्ट्रीय बाल स्वास्थ कार्यक्रम के तहत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पटौद में कुल 129 छात्र छात्राओं के स्वास्थ की जांच की गई। जिनमें 33 बच्चों का इलाज कर दवाइयां दी गई। वही 39 बच्चों में बीमारी के लक्षण पाए गए उन्हें टीम के द्वारा जिला चिकित्सालय से जोड़कर इलाज किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर बाहर ले जाकर बेहतर सुविधा प्रदान की जाएगी। उपचार के दौरान 6 बच्चों को उनके पालकों को सूचना देकर बेहतर इलाज के लिए रिफर किया गया। शिविर के समापन पर शासन द्वारा बच्चों को गणवेश प्रदान करने शाला प्रबंधन समिति के माध्यम से बच्चों माप लिए गए। आयोजन में आरबीएसके टीम कोड 1 के प्रभारी डाक्टर आरके शुक्ला, डा एन कौशिक, फार्मासिस्ट गिरिश कश्यप, हिरकनी साहू, एएनएम डोमेश्वरी दीवान के अलावा प्रधान अध्यापक मंजू साहू शाला, प्रबंधन समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरवानी, शिक्षक मंजू शर्मा, कृष्णा करायत, अनिल शर्मा, राजेश नेताम, चंद्रप्रकाश रवानी आदि उपस्थित थे।