- Hindi News
- गंदगी और बदबू के कारण कक्षाओं में बैठना हुआ दूभर
गंदगी और बदबू के कारण कक्षाओं में बैठना हुआ दूभर
ग्राम गोविंदपुर स्थित पंडित विष्णु प्रसाद शर्मा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मूत्रालय, शौचालय तो बना दिया गया है लेकिन पानी की सुविधा नहीं होने से सब अनुपयोगी हैं। गंदगी काफी ज्यादा होने से छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी होती है।
पानी के अभाव में शौचालय, मूत्रालय से लगातार बदबू उठती रहती है जिससे पढ़ना पढ़ाना दूभर हो जाता है। शौचालय, मूत्रालय की सफाई तक नहीं होती है। कई वर्षों से स्कूल संचालित हो रहा है लेकिन एक भी स्वीपर पदस्थ नहीं है। प्राय: छात्र-छात्राएं तो बाथरूम का उपयोग ही नहीं करते। छात्राओं के साथ शिक्षकीय स्टाफ को भी परेशानी हो रही है। एक जगह पर बने मूत्रालय में तो छत ही नहीं है जिससे बारिश में काफी परेशानी होती है। स्कूल के सामने के भाग में अहाता निर्माण जरूर हुआ है लेकिन स्कूल के पिछवाड़े में अहाता नहीं बन पाया है।
अहाता के अभाव में असामाजिक तत्व बाथरूम का दरवाजा भी तोड़ चुके हैं। छात्रा अंजली चक्रधारी, ज्योति सिन्हा, हेमलता रिग्री, पारूल नरेटी, जिज्ञासा सिन्हा, दामिनी पुटान, खिलेश्वरी सिन्हा ने कहा स्कूल में बने शौचालय, मूत्रालय में पानी की कमी के साथ गंदगी काफी ज्यादा रहती है। छात्र गुलशन कुलदीप, संतराम सिन्हा, विकास साहू, भागवत नाग, सूरज साहू, मन्नू रावटे, ओम प्रकाश कोसरिया ने कहा बाथरूम की बेहतर ढंग से सफाई होती रहना चाहिए।
कांकेर। पं विष्णु प्रसाद शर्मा उमावि में मूत्रालय, शौचालय तो बना दिए गए लेकिन पानी की सुविधा नहीं होने से सब अनुपयोगी पड़े हैं।
मांगा है स्वीपर
^स्कूलके बाथरूम में पानी की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडल विभाग से की गई है। स्कूल में स्वीपर का अभाव बना हुआ है। इसकी भी मांग की जा रही है। आरपीएसठाकुर,प्राचार्य, पं विष्णु प्रसाद शर्मा उमावि गोविंदपुर