पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो एनसीसी कैडेटों को राज्यपाल ने राजधानी में सम्मानित किया

दो एनसीसी कैडेटों को राज्यपाल ने राजधानी में सम्मानित किया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्थानीय शासकीय रघुराज सिंह देव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र दुष्यंत कुमार नाग पिता आत्माराम को गत दिनों राजभवन रायपुर में राज्यपाल बलराम दास टंडन द्वारा सम्मानित किया गया।

एनसीसी कैडेट दुष्यंत द्वारा 2014-15 में जीवी एमएससी आसनसोल पश्चिम बंगाल में 50 मीटर जर्मन रायफल शूटिंग कैंप में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया था। इसी तरह इसी विद्यालय के छात्र नारायण शर्मा ने 2014-15 में दिल्ली में आयोजित थल सैनिक टीएससी कैंप में भाग लेकर मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया। दोनों छात्रों ने 8 सीजी एनसीसी बटालियन कांकेर सहित स्कूल का नाम रोशन किया। सफलता पर प्राचार्य बीएस दीवान, शासकीय महाविद्यालय चारामा के प्राचार्य सी पटेल, नासीर खान, मेजर केके दुबे, डा. सरिता उयके, प्रो नेताम, डा. आयशा कुरैशी, सलविंदर सिंह ने बधाई दी है।