स्वाइन फ्लू से भयभीत हों: डॉ. तुर्रे
कांकेर | मुख्यचिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. डीके तुरे ने कहा स्वाइन फ्लू से भयभीत होने की जरूरत नहीं है। अभी तक कांकेर जिला में किसी भी मरीज में स्वाइन फ्लू के लक्षण नहीं पाए गए हैं। सर्दी, खांसी, बुखार, सिर दर्द, गले में खरास, पेट दर्द एवं उल्टी दस्त इसके लक्षण है तो इनमें से 2 से 4 लक्षण एक साथ दिखाई दे और यदि सामान्य उपचार से लाभ नहीं मिले तो तत्काल नजदीकी अस्पताल तथा जिला चिकित्सालय में आकर नि:शुल्क जांच तथा उपचार कराए। बचाव के लिए घर के आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखें। इसके बचाव एवं उपचार की व्यवस्था जिला अस्पताल में की जा चुकी है।