दुकानों से 35 किलो पॉलीथिन जब्त
कांकेर | कईदुकानों में पॉलीथिन का लगातार उपयोग हो रहा है। शनिवार को नगरपालिका ने कुछ दुकानों में एक बार फिर दबिश देकर 35 किलो पॉलीथिन जब्त किया। शनिवार को देवांगन क्लाथ, मनपसंद रेडीमेड, सुमीत ड्रेसेस, ममता ड्रेसेस मनोकामना ड्रेसेस से 35 किलो पॉलीथिन जब्त की गई। कार्रवाई में नगरपालिका के उप अभियंता गोविंदा देवांगन, वीरेंद्र लोन्हारे, जगदीश साहू, कमरुदीन खान, अशोक नाग आदि शामिल थे।