- Hindi News
- काबिले तारीफ उत्साह, चौथे चरण में पडे़ 85 फीसदी वोट
काबिले तारीफ उत्साह, चौथे चरण में पडे़ 85 फीसदी वोट
तीन जिलों की बार्डर सील करने के बाद हुआ चुनाव, देर रात तक हुई मतगणना।
भास्करन्यूज |धमतरी
लालआतंक के बीच नक्सल क्षेत्र नगरी में जमकर मतदान हुआ। जोश इतना था कि दोपहर 2 बजे तक ही 50 से 60 फीसदी मतदान हो चुका था। कड़ी सुरक्षा के बीच निर्बाध रूप से मतदान हुआ। दोपहर 3 बजे के बाद अधिकांश बूथाें में मतपत्रों की गिनती शुरु हो गई थी। समाचार लिखे जाने तक कही किसी प्रकार की अप्रिय घटना की खबर नहीं थी। चुनाव के पहले ही कांकेर, उड़ीसा, गरियाबंद जिले का बार्डर सील कर दिया गया था।
घने जंगलों के बीच स्थित स्कूलों में मतदान की प्रक्रिया पूरी हुई। धुर नक्सली क्षेत्रों में दहशत के बीच चुनाव अधिकारियों ने वोटिंग कराया। नगरी एसडीएम संदीप अग्रवाल ने बताया कि मतदान की पूरी रिपोर्ट नहीं अाई है, लेकिन 58 फीसदी से अधिक मतदान का अनुमान है। समाचार लिखे जाने तक कहीं कोई घटना की खबर नहीं थी।
धमतरी. सुबह 10 बजे के बाद बूथों में मतदाताओं की भीड़ बढ़ते गई।
93 ग्राम पंचायतों के लिए हुआ मतदान
पंचायतचुनाव के तहत नगरी जनपद में अंतिम चरण का मतदान शुक्रवार को पूरी हुआ। क्षेत्र में 1 लाख 14 हजार 14 मतदाता हंै, जिनमें से 56 हजार 494 पुरुष 57 हजार 52 महिला मतदाता हैं। 98 पंचायतों में चुनाव होना है। पांच सरपंच निर्विरोध चुने गए। इस तरह 93 पंचायतों में मतदान की प्रक्रिया पूरी की गई। सरपंच के 93 पदों के लिए 346 प्रत्याशी, पंच के 1357 में से 781 निर्विरोध चुने जाने के बाद 568 पदों के लिए 2108 मैदान में हंै। जनपद सदस्य के 25 पदों के लिए 102 तथा जिला पंचायत के 3 पदों के लिए 16 प्रत्याशी मैदान में हंै। इस क्षेत्र में जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 11, 12, 13 क्षेत्र क्रमांक 10 का कुछ हिस्सा आता है।