832 बच्चोंं ने दी नवोदय प्रवेश परीक्षा
कांकेर |जवाहर नवोदयविद्यालय में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा हुई। इसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। शहर में शासकीय कन्या उमा विद्यालय नरहरदेव स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गaया था। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए बड़ी संख्या में 5वीं के बच्चो ने परीक्षा दी। सुबह 11.30 से 1.30 बजे तक दोनों ही केंद्रों में प्रवेश परीक्षा हुई। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 419 पंजीकृत परीक्षार्थी थे, जिसमे 408 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। शासकीय नरहरदेव स्कूल में 413 पंजीकृत परीक्षार्थी थे, जिसमें 383 बच्चों ने परीक्षा दी।
40 सीट के लिए हुई परीक्षा में अंक 100 अंक के प्रश्न दिए गए थे। परीक्षा देने को लेकर बच्चोंं के साथ ही जवाहर नवोदय विद्यालय में हो रहे प्रवेश परीक्षा को लेकर बच्चो के साथ पालकों में काफी उत्साह रहा। बच्चों के साथ कई पालक भी पहुंचे थे। कई छात्रों के साथ उनके शिक्षक भी पहुंचे थे। एमजी वार्ड की महिमा सलाम, नारा के समीर सिन्हा, सुभाष सिन्हा, ठेलकाबोड़ से नुपूर मटियारा आशीष हालधार ने कहा नवोदय में प्रवेश पाने उनकी काफी पहले से तैयारी चल रही थी इस कारण पेपर काफी अच्छा बना है। वीर प्रताप सिंग ध्रुव ने कहा कि एक माह से पेपर के लिए काफी अच्छी तैयारी चल रही थी।