करना चाहिए रामायण पाठ : धुव्रा
कांकेर | रामधुनीसमिति ग्राम नारा के तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय रामधुनी प्रतियोगिता उद्घाटन विधायक शंकर धु्रवा ने करते कहा भगवान राम के आर्दशों एवं चरित्र को अपने जीवन में आत्मसात कर अपने जीवन को भव-सागर से पार कराने का उचित माध्यम रामसत्ता है। आज के परिवेश में प्रत्येक व्यक्ति को रामायण का पाठ करना चाहिए। नवयुवक गणेश उत्सव समिति को विधायक ने वाद्ययंत्र सामग्री के लिए पांच हजार देने की घोषणा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद उपाध्यक्ष हरनेक सिंह औजला ने की तथा विशेष अतिथी मोहन मंडावी, चंद्रप्रकाश ठाकुर, तरेंद्र भण्डारी, रोमनाथ जैन, सुनील गोस्वामी, विशेष कोर्राम, सुमेर सिंग नाग थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में हरिशंकर जैन, हिमालय जैन, गौतम जैन, तोरन सिन्हा, युवराज सिन्हा, गोविन्द जैन, मोतीलाल जैन, डा यशवंत सिन्हा, जोतसिंह गोटा, सूरजू नेताम, लक्ष्मी जैन, राजिम मंडावी, कांति जैन, कमल सिन्हा, संदीप यादव सहित ग्रामवासी का योगदान रहा।