- Hindi News
- राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में खुशबू का गोल्ड मैडल पर कब्जा
राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में खुशबू का गोल्ड मैडल पर कब्जा
कांकेर | भिलाईमें राज्यस्तरीय जूडो प्रतियोगिता में कांकेर के जूडो खिलाडियों ने स्वर्ण, रजत कांस्य पदक प्राप्त किए। खुश्बू साहू ने 44 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल, हेमा चौरसिया ने 30 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक तथा नीलम भगत ने 38 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया। उपलब्धि पर अरुण द्विवेदी, अब्दुल मोईन, सरजीत सिंह बख्शी, गजेंद्र साहू, देवेश, विक्की चौरसिया ने हर्ष व्यक्त किया है। प्रतियोगिता में कांकेर जिले के जूडो खिलाड़ी खुश्बू साहू, नीलम भगत, हेमा चौरसिया, पायल पुजारी, निधि यादव, हर्ष राठौर, विनय बघेल, आर्यन, जय आदि ने जिला जूडो संघ कांकेर के सचिव विजय नाग, महिला कराते एवं जूडो प्रशिक्षिका अनुराधा वर्मा के मार्गदर्शन में भाग लिया।