करंट से महिला की मौत
कांकेर | सुबहघर की साफ सफाई कर रही महिला की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार जवाहरवार्ड निवासी 35 वर्षीय महिला लता साहू पति सत्यजीत गुरूवार सुबह 8 बजे घर की साफ सफाई कर रही थी। इसी दौरान वह बिजली के खुले तारों के चपेट में गई और बेहोश होकर गिर पड़ी। परिजनों ने महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां उसे डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव का पोस्ट मार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। मिली जानकारी के अनुसार महिला की तीन छोटे छोटे बच्चे हैं।