बाढ़ पीड़ितों के लिए जुटाए पैसे
कांकेर | जम्मूकाश्मीर में बाढ़ से हुई तबाही में पीड़ित नागरिकों के लिए जनसहयोग समाज सेवी संगठन ने जनसयोग से 15,001 रूपए की राहत राशि एकत्र की गई। जनसहयोग समाज सेवी संगठन अध्यक्ष पप्पू मोटवानी, सदस्य संजय मंशानी, राजभारती, सुरेन्द्र पटेल तथा सुनील गोस्वामी ने कलेक्टर अलरमेल मंगई डी को बैंक ड्राफ्ट सौंपा। इस कार्य में प्रताप वलेचा, केडी मिश्रा, सुशील शर्मा, प्रदीप पाण्डे, लक्की मेहरा, कविंद्र देव का भी सहयोग रहा।