रामनाम सम्मेलन कल से
कांकेर | इसवर्ष भी ग्राम तेलगरा में रामनाम सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम 20 सितंबर को शाम 4 बजे से 21 सितंबर शाम 4 बजे तक यानी 24 घंटे होगा। आयोजन समिति की तरफ से कहा गया है कि जो भी रामधुनी मंडली भाग लेना चाहते हैं वे संपर्क कर सकते हैं। आयोजक समिति के अध्यक्ष देवेन्द्र जुर्री, उपाध्यक्ष लखन नरेटी, सचिव दीनानाथ साहू, कोषाध्यक्ष रमेश जुर्री, संरक्षक यशवंत ठाकुर, बलराम तारम, सलाहकार देवजी तारम, सुशील जुर्री, बाबूलाल साहू, शिवचरण जुर्री, नोहरू साहू, बहल रजक, एवं समस्त ग्रामवासी ग्राम तेलगरा सरपंच देवंतीन तारम, ग्राम पटेल अजय ठाकुर आदि आयोजन की तैयारियों में जुटे हैं।