- Hindi News
- शादी का झांसा देकर गांव के युवक ने किया दुष्कर्म
शादी का झांसा देकर गांव के युवक ने किया दुष्कर्म
आमाबेड़ाथानातंर्गत एक युवती के संग गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया। युवती की इच्छा के विरूद्ध युवक उसे बलात भगाकर ले गया था और एक अन्य गांव में अपने परिचित के घर नजरबंद कर रखा। युवती के परिजनों को इसकी जानकारी होने पर उन्होंने युवती को युवक के कब्जे से छुड़ाकर आमाबेड़ा पहुंचे और पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई। घटना के बाद से युवक अब तक फरार है।
पुलिस के अनुसार 18 वर्षीय युवती का गांव के ही युवक मनराखन मंडावी 20 वर्ष पिता शिवचरण से प्रेम प्रसंग था। इसी बीच युवक ने युवती को शादी करने घर से भागने बात की लेकिन युवती ने भागने से इंकार कर दिया। युवक ने युवती शादी करने का झांसा देकर उसे 22 अगस्त को जबरदस्ती भाग कर ले गया और प्रतापपुर में अपने एक परिचित के घर रखा। यहां वह युवती को घर पर रख उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। युवती की तलाश में लगे परिजनों को जब इसकी जानकारी मिली तो वे 4 सितंबर को परतापुर पहुंच युवती को वहां से छुटा आमाबेड़ा ले आए।
गांव में मामले को लेकर इसकी बैठक भी की गई लेकिन मामला नहीं सुलझा। युवती ने परिजनों के साथ आमाबेड़ा थाना पहुंच युवक के खिलाफ जबरदस्ती ले जाने दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया।
मामले में पुलिस ने युवक के खिलाफ धारा 366, 376 तथा 493 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। साथ ही फरार युवक की तलाश की जा रही है।
दो दिन में दुष्कर्म का पांचवा मामला दर्ज
जिलेमें दुष्कर्म दो दिनों में जिले के अलग अलग थानों में कुल पांच मामले दर्ज किए गए। बुधवार को तीन मामले दर्ज किए थे। जिसमें कोरर थाना में दो नन्ही 8 9 वर्षीय बच्चियों के साथ हुए दुष्कर्म के अलावा कच्चे चौकी में एक 20 वर्षीय युवती के साथ हुए दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था। वहीं गुरूवार को उपरोक्त आमबेड़ा थाना में हुए दर्ज मामले के अलावा भानुप्रतापपुर में एक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया। जिसमें चबेला नदी में मिली युवती की लाश वाला मामला शामिल है। इसमें हत्या के पूर्व आरोपी द्वारा युवती से दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया है। साथ ही बुधवार को चारामा थाना में एक छेड़छाड़ का मामला भी दर्ज किया गया था।