कम उपस्थिति वाले छात्रों की सूची जारी
कांकेर | शासकीयपीजी कालेज में 75 प्रतिशत से कम उपस्थिति वाले छात्र-छात्राओं की सूची जारी कर दी गई है। तीन माह बाद एक और सूची जारी की जाएगी। छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में सुधार नहीं होता है तो कालेज के छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे।
शासकीय पीजी कालेज में इस शिक्षा सत्र के 30 नवंबर तक की स्थिति में कमजोर उपस्थिति वाले छात्र-छात्राओं की सूची जारी कर नोटिस बोर्ड में चस्पा की गई है। 75 से कम उपस्थिति वाले छात्र-छात्राओं की संख्या 350 है। कालेज में इस सत्र में छात्र-छात्राओ की दर्ज संख्या 2130 है। नोटिस बोर्ड में 75 प्रतिशत कम उपस्थिति वाले छात्रो के लिए यह संदेश भी चस्पा भी कर दिया गया है की अगर उन्होने अपनी उपस्थिति नहीं सुधारी तथा पुरे सत्र में उनकी उपस्थिति 75 प्रतिशत से कम रही तो वे परीक्षा में नहीं बैठ पाएंगे।
कांकेर. शासकीय पीजी कालेज में छात्र-छात्राओ की सूची जारी कर दी गई है।