पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ईवीएम से दो वोट देने की जानकारी दी

ईवीएम से दो वोट देने की जानकारी दी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चुनावस्टेंडिंग कमेटी की बैठक को संबोधित करते कलेक्टर अलरमेलमंगई डी ने कहा नगरीय निकाय चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। राजनैतिक दल ईव्हीएम से नगरीय निकाय चुनाव में मतदान की जानकारी मतदाताओं को दें तथा जिले में शांतिपूर्ण स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव में सहभागी बनकर लोकतंत्र को मजबूत बनाएं।

नगरीय निकाय चुनाव में एक ईव्हीएम से अध्यक्ष और पार्षदों के चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। अध्यक्ष पार्षद दोनों के चुनाव हेतु ईव्हीएम एक विकल्प नोटा का भी होगा। किसी भी पद के प्रत्याशी को पहले मतदान करने पर छोटाबीप तथा दूसरी बार मतदान करने पर लंबी बीप की आवाज सुनाई देगी। जिला पंचायत सीईओ चंदन कुमार ने राजनैतिक दलों को ईव्हीएम के द्वारा मतदान की जानकारी आम मतदाताओं को देने स्वीप प्लान की जानकारी दी। बैठक में कलेक्टर द्वारा राजनैतिक दलों के अनुरोध पर प्रत्येक वार्ड में दो दो बार ईव्हीएम का प्रदर्शन कर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की सहमति दी। मस्जिद चौक में आज से ही ईव्हीएम से मतदान का प्रशिक्षण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

बैठक में भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष भरत मटियारा, महामंत्री हीरा मरकाम, महिला मोर्चा शालिनी राजपूत, जीवन नेताम, कांग्रेस के सुनील गोस्वामी, गफ्फार मेमन, सीपीएस के नजीब कुरैशी, सीपीआई जिला सचिव रमेश गावड़े, रमेश नेताम, बहुजन समाज पार्टी के अमोल बेरकर आदी उपस्थित थे।

कांकेर. कलेक्टर ने राजनैतिक दलों को बताई ईव्हीएम की कार्यप्रणाली।