बालिकाओं को दी गई यूनिफार्म
कांकेर | बालिकाशिक्षा प्रोत्साहन कार्यक्रम के अंर्तगत नन्ही कली बालिकाओं को नांदी फाउण्डेशन के माध्यम से गणवेश वितरण किया गया। कार्यक्रम में 46 नन्ही कलियों को किट प्रदान किया गया। नन्ही परियोजना कांकेर के कुल 142 प्राथमिक शालाओं में संचालित हो रही है जहां कुल तीन हजार बालिकाओं को अतिरिक्त शैक्षिक सहयोग किट प्रदान किया जा रहा है। इसमें प्राथमिक शाला तरियापारा भर्रीपारा सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य वाचन अकादमिक श्रोत समन्वयक तरूनुम खान ने किया। कार्यक्रम में शाला प्रधानाध्यापक सुरेश यादव, सरपंच पूरनसिंह नेताम, ग्राम पटेल कलीराम पटेल, गोविन्दराम नेताम, सुरेखा वट्टी, शिक्षा सहयोगी ज्योति वट्टी, सरिता साहू, शाला शिक्षक शशि कोमल भास्कर, योगेश्वरी साहू उपस्थित थे।