- Hindi News
- राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होने रेशमा रवाना
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होने रेशमा रवाना
कांकेर | शासकीयइंदरू केंवट कन्या महाविद्यालय कांकेर में बीए भाग तीन की छात्रा रेश्मा दुग्गा भोपाल में आयोजित खो-खो की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की टीम से खेलेगी। उसका चयन राष्ट्रीय स्तर पर रिले रेस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की ओर से खेलने के लिए भी हो चुका है। प्रतिभाशाली खिलाड़ी रेश्मा कई बार खो-खो और एथलेटिक्स की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुकी है। सफलता पर प्राचार्य डा रश्मि सिंह के अलावा सुनील कुमार, बी समुन्द, जेपी नाग, जेके बारले, डा आरपी टंडन, डा दीपाली राव, डा मीनाक्षी तिवारी, कंचन पटेल, ममता सेन, श्रीदेवी नेताम ने शुभकामनाएं दी।