शराबी पति से त्रस्त होकर की थी खुदकुशी
कांकेर | कोररथानांतर्गत ग्राम चिल्हाटी में पांच माह पूर्व एक विवाहिता द्वारा खुदकुशी करने के कारणों का खुलासा हुआ। जांच में पाया गया कि महिला ने शराबी पति से परेशान होकर खुदकुशी की है। जिसके तहत पति के खिलाफ खुदकुशी के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस आरोपी पति को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है। 23 जुलाई को चिल्हाटी निवासी महिला अनिता ने जहर सेवन कर खुदकुशी कर ली थी। पुलिस जांच में पाया गया कि महिला का पति आनंदराम शराब का अदि था और उसे शराब पीकर प्रताड़ित करता था। जिसको लेकर महिला परेशान थी और उसने खुदकुशी कर ली।