- Hindi News
- धरना प्रदर्शन करते शिक्षकों ने कराया रक्त परीक्षण
धरना-प्रदर्शन करते शिक्षकों ने कराया रक्त परीक्षण
अपनीमांगों को लेकर शिक्षाकर्मी संघ ने धरना प्रदर्शन किया और धरना रक्त परीक्षण शिविर भी आयोजित किया। सभी शिक्षाकर्मियों ने अपना रक्त परीक्षण करवाया तथा जरूरतमंदो को रक्तदान करने का संकल्प लिया। नगरपालिका क्षेत्र में आचार संहिता लगने के कारण शिक्षाकर्मी संघ का धरना प्रदर्शन शहर से सटे ग्राम गोविंदपुर में किया गया। धरना प्रदर्शन सुबह 10 से 3 बजे तक किया गया।
शिक्षाकर्मियों ने धरना प्रदर्शन में रक्त परीक्षण भी आयोजित किया गया। जिसमे 111 शिक्षाकर्मियों ने अपना रक्त परीक्षण कराया। धरना प्रदर्शन में शिक्षाकर्मियों ने निर्णय लिया है कि रक्त परीक्षण में सभी का नाम, पता रजिस्टर में लिखा गया है जिससे जरूरतमंद लोगो को रक्तदान किया जा सके। धरना प्रदर्शन के दौरान शिक्षाकर्मियों ने अपना मांग को लेकर जमकर नारेबाजी किया। धरना प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री के नाम से 30 सूत्रीय मांग को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। धरना प्रदर्शन में स्वदेश शुक्ला, वाजिद खान, हेमेंद्र साहसी, डा कृष्णमूर्ति शर्मा, भूषण जैन, यशवंत जैन, दिनेश साहू, राजेश सोनकर, दिलीप साहू, सत्यनारायण नायक, ओमप्रकाश सेन, नितेश उपाध्याय, आबिद खान, ज्ञानेश बंधु आर्य,प्रदीप कुलदीप, अमित सक्सेना, लीलाधर कौशिक, दंतेश्वरी तिवारी, अनिता साहू, हेमलता जैन, खेमीन नेताम, सरोज साहू, श्वेता नेताम, सुनीता श्रीवास आदि उपस्थित थे।
कांकेर. शिक्षाकर्मी संघ ने धरना प्रदर्शन करते लगाया रक्त परीक्षण शिविर।