पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी बंदी

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी बंदी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांकेर | दुधावाथानांतर्गत ग्राम बांगाबारी में एक 16 वर्षीय युवती के साथ ग्रामीण ने दुष्कर्म किया। गांव बांगाबारी की युवती शौच करने कुकरेल नदी के पास गई हुई थी जहां अकेला पाकर गांव के ही दीपक नेताम 19 वर्ष पिता लक्ष्मण ने बलपूर्वक दुष्कर्म किया। सूनसान जगह होने के कारण आसपास कोई भी नहीं थी जिससे कोई बचाव के लिए नहीं आया। युवती ने घर में पहुंचकर परिजनो को जानकारी दी। युवती अपने परिजनो के साथ दुधावा थाना पहुंची और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। घटना के दुसरे दिन आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।