पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन मिल रहे

केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन मिल रहे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांकेर | केंद्रीयविद्यालय कांकेर में सत्र 2015-16 के लिए कक्षा पहली में भर्ती के लिए आवेदन पत्र उपलब्ध हो गए हैं। आवेदन पत्र 9 फरवरी से 10 मार्च तक विद्यालय में दोपहर 2 से 3 बजे तक उपलब्ध होंगे। इसी दौरान पंजीयन भी होगा। केंद्रीय विद्यालय संगठन के वेबसाइट से भी आवेदन पत्र डाउनलोड किए जा सकते हैं। पालक अभिभावक अपनी तथा विद्यार्थियों की पूर्ण जानकारी, विद्यार्थी के जन्म प्रमाण पत्र की फोटोकॉपी, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गए शारीरिक रूप से असक्षम से संबंधि प्रमाण पत्रों की प्रतिलिपि के साथ आवेदन जमा कर पंजीयन करवा सकते हैं। केंद्रीय विद्यालय कांकेर में प्रवेश की चयन सूची 18 मार्च को दोपहर 3.30 बजे जारी की जाएगी।