पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डाक विभाग की सुकन्या समृद्धि योजना की जानकारी दी

डाक विभाग की सुकन्या समृद्धि योजना की जानकारी दी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांकेर | प्रधानडाकघर में रविवार को ग्रामीण डाक जीवन बीमा एवं बचत बैंक मेला का आयोजन किया गया। इसमें उपसंभाग के 93 शाखा डाकपाल उपस्थित हुए। कार्यक्रम में डाक विभाग की नई योजना सुकन्या समृद्वि खाता योजना की जानकारी दी गई। जिसमें अवयस्क बालिकाओं जिनकी उम्र 1 वर्ष से 10 वर्ष के बीच है खाता खोलने के पात्र होंगे। इस खाता योजना की ब्याज दर 9.1 प्रतिशत है। इसके साथ ही माई स्टैम्प योजना जिसमें कोई भी व्यक्ति अपने नाम से डाक टिकट जारी करवा सकता है, इसका मूल्य 300 रुपए रखा गया है। इसके अतिरिक्त डाक विभाग की अन्य बचत योजनाओं के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में अधीक्षक डाकघर बस्तर संभाग जगदलपुर यूएस सिंह, पोस्टमास्टर कांकेर एसआर देवांगन, उपसंभागीय निरीक्षक एन मोहन कुमार, डिप्टी पोस्टमास्टर एसके वाजपेयी, एकाउंटेट कमल साहू, उपडाकपाल चारामा जगमोहन साहू, मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव रामचरण साहू उपस्थित थे।