- Hindi News
- अधूरी जानकारी से कलेक्टर नाराज, िहदायत भी दी
अधूरी जानकारी से कलेक्टर नाराज, िहदायत भी दी
कलेक्टरअलरमेलमंगई डी ने जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों द्वारा साप्ताहिक समीक्षा बैठक में विभागीय कार्यों की जानकारी के प्रति अनभिज्ञता पर नाराजगी जाहिर करते अधिकारियों को हिदायत दी है कि वे भविष्य में पूरी जानकारी के साथ समीक्षा बैठक में उपस्थित होवें। कार्यों की जानकारी नहीं होना अधिकारी की कार्यों के प्रति अरुचि दर्शाता है।
उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी से राजीव गांधी शिक्षा मिशन के तहत स्वीकृत भवनों की तथा बोर्ड परीक्षा संबंधी जानकारी, लोक निर्माण कार्यपालन अभियंता से भवन निर्माण की स्थिति की जानकारी पूछे जाने पर बाद में बताने की बात कही। स्वास्थ्य केन्द्रों में बोर खनन की धीमी प्रगति तथा ऐसे स्थल जहां पानी नहीं है और बोर खनन करने पर पीएचई विभाग के कार्यपालन अभियंता के प्रति नाराजगी जाहिर की तथा कार्य में तेजी और सुधार लाने की हिदायत दी।
कलेक्टर ने उप संचालक कृषि चिरंजीव सरकार को कहा वे जिले में निर्मित मिनीकट के कमांड एरिया के किसानों को प्राधिकरण के तहत् सिंचाई हेतु बिजली कनेक्शन देने संबंधी कृषकों के आवेदन शीघ्र सीएसईबी को प्रेषित कराएं। जिले में मिनीकट कमांड एरिया के एक हजार किसानों को विद्युत कनेक्शन देकर पंपों का उर्जीकरण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इसके तहत् प्रत्येक किसानों को 75 हजार रूपए का अनुदान प्राप्त होगा। ऐसे किसानों का शीघ्र सर्वे कर 20 फरवरी के पहले सीएसईबी को किसानों के आवेदन प्रस्तुत कराने कहा। बैठक में राशन कार्डों के साथ हितग्राहियों का बैंक खाता लिंक करने अब तक खोले एवं जमा कराए गए खातों के नम्बर की संख्या की जानकारी ली।